1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें
राजनीतिकंबोडिया

कंबोडिया में प्रधानमंत्री का बेटा बनेगा प्रधानमंत्री

७ अगस्त २०२३

करीब चार दशक के बाद कंबोडिया की सत्ता में बदलाव हो रहा है. कंबोडिया के राजा ने पीएम हुन सेन ने बेटे को सत्ता सौंपने के फैसले पर मुहर लगा दी है. हालांकि हुन सेन अब भी कंबोडिया की राजनीति में अहम भूमिका निभाते रहेंगे.

https://p.dw.com/p/4UrGh
कंबोडिया के नए प्रधानमंत्री हुन मनेट प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए
कंबोडिया के नए प्रधानमंत्री बने हुन मनेटतस्वीर: Heng Sinith/AP Photo/picture alliance

प्रधानमंत्री हुन सेन के बेटे हुन मनेट कंबोडिया के नए प्रधानमंत्री बनेंगे. कंबोडिया के राजा प्रधानमंत्री की नियुक्ति करते हैं. राजा नोरोदोम सिहामोनी ने हुन मनेट की नियुक्ति का शाही आदेश जारी कर दिया है.

हुन सेन का नाम दुनिया में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नेताओं में शामिल है. इस सत्ता हस्तांतरण के साथ ही हुन सेन के करीब चार दशक के शासन का अंत हो जाएगा. हुन सेन ने पिछले महीने ही घोषणा की थी कि वो सत्ता अपने सबसे बड़े बेटे को सौंप देंगे. हालांकि सेन ने लोगों से वादा किया कि यह उनके राजनीतिक जीवन का अंत नहीं है.

38 साल तक सत्ता में रहने के बाद पद छोड़ेंगे कंबोडिया के प्रधानमंत्री

बिना विपक्ष हुए चुनावों की हुई थी आलोचना

हुन सेन को जुलाई में हुए चुनावों में भारी जीत मिली थी. हालांकि इन चुनावों में कंबोडिया की मुख्य विपक्षी कैंडललाइट पार्टी को शामिल होने से रोक दिया गया था. कई लोगों ने चुनावों को छलपूर्ण बताते हुए, इनकी आलोचना भी की थी.

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन
कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन सत्ता छोड़ रहे हैंतस्वीर: Heng Sinith/AP/picture alliance/dpa

अभी भी सत्ता हासिल करने के लिए हुन मनेट और उनकी कैबिनेट को 22 अगस्त को संसद में होने वाले मतदान में जीत हासिल करनी होगी. हालांकि उनके पिता की कंबोडियन पीपल्स पार्टी के लिए ऐसा करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा.

नहीं होगा निरंकुश शासन का अंत

हुन सेन ने कंबोडिया में किसी भी विपक्षी दल को पिछले दशकों में पनपने नहीं दिया है. उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर बलपूर्वक प्रतिबंध लगाया और विरोधियों को देश छोड़ने पर मजबूर किया. 

लंबे समय तक कंबोडिया में विपक्ष के नेता रहे सैम रेनसे अब फ्रांस में शरण लिए हुए हैं. उन्होंने कहा कि हुन मनेट के सत्ता में आने से देश में लोगों की आजादी नहीं बढ़ेगी और ना ही कंबोडिया, अपने संरक्षक जैसे देश चीन से दूरी बनाएगा.

अंकोरवाट के मंदिरों में सन्नाटा

राजा के बाद सबसे अहम होंगे हुन सेन

सत्ता में आने वाले बदलाव को लेकर रेनसे ने कहा, मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से भ्रम है. आप नेताओं को कई बार बदल सकते हैं लेकिन सिस्टम पहले जैसा ही बना रहता है.'

कंबोडिया के नए प्रधानमंत्री हुन मनेट
नए पीएम हुन मनेट, कंबोडिया के सैन्य प्रमुख भी रह चुके हैंतस्वीर: Heng Sinith/AP/picture alliance/dpa

प्रधानमंत्री पद छोड़ने के साथ हुन सेन दावा कर रहे हैं कि वो अपने बेटे के सरकार चलाने में दखल नहीं देंगे. सत्ता छोड़ते हुए हुन सेन ने कहा कि अगले साल की शुरुआत में वो सीनेट के प्रमुख बनेंगे, जिसके बाद राजा के विदेश में रहने के दौरान वे राज्य के प्रमुख के तौर पर काम करेंगे.

एडी/एनआर (एएफपी)