इतिहास में आज: 24 अक्टूबर
२३ अक्टूबर २०१३24 अक्टूबर 1945 को 50 देशों के हस्ताक्षर के साथ संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय संघर्ष की स्थिति में हस्तक्षेप के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र को खड़ा किया गया. इस समय 193 देश इसके सदस्य हैं.
प्रथम विश्वयुद्ध के बाद 1929 में राष्ट्र संघ का गठन किया गया था जो प्रभावशाली नहीं हो सका और दूसरा विश्व युद्ध हो गया. दूसरे विश्वयुद्ध के खत्म होने पर, 25 अप्रैल 1945 को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन हुआ. यहां मौजूद 50 देशों की सरकारों और कुछ गैर सरकारी संगठनों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र पर सहमति जताई. सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी देशों फ्रांस, चीन, सोवियत संघ, ब्रिटेन और अमेरिका के हस्ताक्षर के बाद 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र अस्तित्व में आया.
संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में है. इसकी छह आधिकारिक भाषाएं हैं जिनमें अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी, चीनी, अरबी और स्पेनी शामिल हैं.