गीजा में बन रहा है प्लास्टिक का पिरामिड
मिस्र के शहर गीजा में प्लास्टिक का विशालतम पिरामिड बनाया जा रहा है. नील नदी से मिली प्लास्टिक की बोतलों से यह पिरामिड बन रहा है.
गिजा में पिरामिड
पर्यावरण के लिए काम करने वाली गैरसरकारी संस्था वेरीनाइल ने यह प्रोजेक्ट शुरू किया है.
जुटे हैं स्वयंसेवी
इस काम में स्वयंसेवी लगे हैं जो एक सामुदायिक रिसाइक्लिंग यूनिट में प्लास्टिक की बोतलों को अन्य कचरे से अलग कर रहे हैं.
जागरूकता के लिए
संस्था का मकसद है कि नील नदी के प्रदूषण के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाई जाए.
तीन सौ किलोग्राम प्लास्टिक
संस्था का कहना है कि उसने तीन सौ किलोग्राम से ज्यादा प्लास्टिक जमा कर लिया है.
चाहिए 7,500 किलोग्राम
पिरामिड को बनाने में 7,500 किलोग्राम से ज्यादा प्लास्टिक की जरूरत होगी.
तीन साल से काम जारी
तीन साल से काम कर रही वेरीनाइल संस्था को मिस्र के पर्यावरण मंत्रालय का समर्थन भी हासिल है.
6 तस्वीरें
1 | 66 तस्वीरें