टोक्यो की सड़कों पर रिक्शा खींचने वाली महिलाएं
जापान की राजधानी टोक्यो में कुछ महिलाएं ऐसा काम कर रही हैं जो अब तक पुरुषों द्वारा ही किया जाता था. वे रिक्शा खींच रही हैं और उन्हें इस काम में मजा भी आ रहा है.
टोक्यो की रिक्शा खींचने वाली महिलाएं
टोक्यो की योका अकिमोतो उन कुछ महिलाओं में से एक हैं जिन्होंने हाथ से रिक्शा खींचने का पेशा चुना है. वह सोशल मीडिया से इस काम के लिए प्रेरित हुईं.
कठिन शुरुआत
अकिमोतो कहती हैं, "मैं इस बात से इनकार नहीं करती कि शुरुआत में यह काम बेहद कठिन था, क्योंकि रिक्शा का वजन 250 किलोग्राम तक होता है. मैं एथलेटिक नहीं हूं और गाड़ी बहुत भारी लग रही थी."
"मैं हार नहीं मानना चाहती"
अकिमोतो कहती हैं कि उन्हें अब यह काम पसंद है और वह तब तक काम करना चाहती हैं जब तक वह शारीरिक रूप से सक्षम है. उनकी गर्दन पर एक कार्ड लटका है जिसमें लिखा, "मैं हार नहीं मानना चाहती."
महिलाएं खींच रहीं रिक्शा
अकिमोतो ने दो साल पहले टोक्यो रिक्शा में काम शुरू किया जब कोरोना महामारी के कारण टोक्यो डिज्निलैंड में उनकी नौकरी का सपना अधूरा रह गया.
ज्यादा से ज्यादा महिलाएं
मुख्य रूप से असाकुसा पर्यटन क्षेत्र में काम करने वाली रिक्शा कंपनी का कहना है कि उनके 90 रिक्शा खींचने वालों में से लगभग एक तिहाई महिलाएं हैं. कंपनी के मुताबिक वह इस काम के लिए और अधिक महिलाओं की भर्ती करना चाहती है.
सोशल मीडिया से बढ़ी लोकप्रियता
टोक्यो रिक्शा के अध्यक्ष रयूतो निशियो कहते हैं कंपनी के साथ जुड़ने वाली पहली लड़की बहुत उत्साही थी. उनके मुताबिक, "जब से हमने सोशल मीडिया पर उसके वीडियो पोस्ट किए, कई और लड़कियां भी उसको देख हमसे जुड़ गईं."
हर दिन 20 किलोमीटर
अकिमोतो और उनकी जैसी रिक्शा खींचने वाली महिलाएं पारंपरिक ड्रेस पहनती हैं और हर रोज चाहे जैसा भी मौसम हो 20 किलोमीटर रिक्शा चलाती हैं.
टोक्यो की जानकारी भी जरूरी
शारीरिक रूप से मजबूत होने के अलावा इन रिक्शा खींचने वालीं महिलाओं को टोक्यो की गहरी जानकारी होनी चाहिए. साथ ही उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि पर्यटकों के साथ कैसे घुल मिल जाना है.
कमाई कितनी
टोक्यो रिक्शा का कहना है कि सबसे मशहूर रिक्शा चालक हर महीने 6,730 डॉलर से अधिक कमा लेती है जो राष्ट्रीय औसत का तीन गुना है.
सोशल मीडिया पर वाह-वाही
ये महिलाएं सोशल मीडिया पर खुद को प्रमोट भी करती हैं और कई बार तो पर्यटक उनसे दोबारा सवारी के लिए गुजारिश भी करते हैं. इन्हीं सोशल मीडिया पोस्ट के कारण 20 साल की छात्रा युमेका साकुराई ने भी रिक्शा खींचने का काम चुन लिया.