सुंदर क्रोएशिया
सुंदर तटों और संस्कृति से भरपूर देश क्रोएशिया. पहली जुलाई से यह यूरोपीय संघ का सदस्य देश बन गया है. जानिए क्रोएशिया को तस्वीरों में..
यूरोपीय भावना
क्रोएशिया के लोग खुद को मध्ययूरोपीय मानते रहे हैं, बाल्कन देश नहीं. कई स्थानीय लोग मानते हैं कि पहली जुलाई 2013 को ईयू सदस्यता के साथ देश वहां आ गया है जहां उसे होना चाहिए.
जागरेब
यहां करीब आठ लाख लोग रहते हैं. पूरी आबादी का पांचवा हिस्सा. पहले विश्व युद्ध तक क्रोएशिया ऑस्ट्रियाई हंगरी के राजाओं के हाथ में था. इसलिए यहां कई ऐतिहासिक इमारतें भी हैं.
डुब्रोवनिक
डेलमेटिन के किनारे का डुब्रोवनिक क्रोएशिया के दक्षिणी हिस्से में है. 1979 से यह यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल है.
आजादी का सपना
1918 से 1991 तक 70 साल क्रोएशिया युगोस्लाविया का हिस्सा था. लेकिन आजादी का सपना तो था ही. 25 जून 1991 को फ्रान्यो टुडमन ने आजादी की घोषणा की.
युद्ध
आजादी के बाद क्रोएशिया में सर्बियाई अल्पसंख्यकों का विरोध शुरू हुआ. इसके बाद सर्बियाई सेना का क्रोएशिया में आक्रमण हुआ. चार साल युद्ध चला. करीब 22,000 लोगों की जान गई.
शरणार्थी
युद्ध के कारण सात लाख क्रोएशियाई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा. कई जर्मनी भी आए. युद्ध के आखिरी दौर में ढाई लाख सर्बियाई वहां से भागे. कुछ क्रोएशियाई लोग लौट आए.
भविष्य की ओर
क्रोएशिया में यूरो का विरोध करने वाले भी बहुत लोग हैं. उन्हें डर है कि ब्रसेल्स उनके देश में आर्थिक और राजनीतिक फैसलों में हस्तक्षेप करेगा और देश की संपत्ति लूट ली जाएगी. लेकिन ज्यादातर क्रोएशियाई लोग यूरोपीय संघ के तरफदार हैं.
बेरोजगारी बड़ी समस्या
पांच साल से क्रोएशिया की आर्थिक स्थिति गंभीर है. पिछले साल आर्थिक विकास दो फीसदी कम हो गया. बेरोजगारी दर 23 फीसदी है. इतना ही नहीं युवाओं में यह आंकड़ा 40 प्रतिशत है.
पर्यटन जोरों पर
क्रोएशिया का मुख्य व्यवसाय पर्यटन है. यहां आने वाले लोगों का मुख्य लक्ष्य होता है आद्रिया और उसके हजार द्वीप. क्रोएशिया का दावा है कि उसके पास दुनिया का सबसे सुंदर समुद्री तट है.
राष्ट्रीय खेल फुटबॉल
हैंडबॉल, वॉटरबॉल या टेनिस तो यहां के लोगों को पसंद ही है लेकिन फुटबॉल की दीवानगी नंबर वन है. राष्ट्रीय टीम पर क्रोएशिया के लोगों को बहुत गर्व है. वह यूरोप की दस बेस्ट टीमों में शामिल है.
मशहूर कैफे
क्रोएशिया में अगर किसी से मिलना हो तो यहां लोग अक्सर कैफे में ही मिलते हैं. जैसे ही मौसम साफ होता है गलियों में बाहर बैठने की जगह बना दी जाती है.
क्रोएशिया में स्वागत है
यूरोपीय संघ में आने पर क्रोएशिया में बहुत ज्यादा उत्साह नहीं है लेकिन खुशी जरूर है. वे जानते हैं कि ईयू में आने से उनकी सारी समस्याएं हल नहीं हो जाएंगी.