प्रिंस फिलिप का जीवन
प्रिंस फिलिप जिनकी आधिकारिक उपाधि ड्यूक ऑफ एडिनबरा है, शुक्रवार को 9 अप्रैल को उनका निधन हो गया. एक नजर डालिए ब्रिटिश राजशाही में उनके लंबे करियर पर.
ग्रीस और डेनमार्क के प्रिंस
फिलिप को जन्म से ही शाही उपाधियां मिली हुई थीं. 10 जून, 1921 को कोर्फू में जन्मे फिलिप ग्रीस के प्रिंस एंड्रयू और बाटेनबेर्ग की प्रिंसेज एलिस के एकलौते बेटे थे. बचपन से उनकी उपाधि रही प्रिंस ऑफ ग्रीस एंड डेनमार्क. केवल 18 महीने की उम्र में ग्रीस में संकट के कारण वे ब्रिटेन पहुंचे और बाद में ब्रिटिश नागरिक बन गये.
महारानी के साथी
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति के रूप में बीते 70 सालों से प्रिंस फिलिप ब्रिटिश राजशाही में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले ब्रिटिश कन्सॉर्ट (महारानी के साथी) रहे. प्रिंसेज एलिजाबेथ से उनकी शादी 20 नवंबर, 1947 को वेस्मिंस्टर ऐबे में हुई थी. तभी से उन्हें ड्यूक ऑफ एडिनबरा की उपाधि मिली.
पारिवारिक पुरुष
शादी के चार साल भी नहीं हुए थे कि प्रिंसेज एलिजाबेथ के पिता किंग जॉर्ज VI का देहान्त हो गया. फिर महारानी एलिजाबेथ ने सत्ता संभाली. इस शाही जोड़े के चार बच्चे हुए - प्रिंस चार्ल्स, प्रिंसेज ऐन (तस्वीर में), प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड. उनकी पहली संतान के रूप में प्रिंस चार्ल्स शादी कुर्सी के उत्तराधिकारी हैं.
कई क्षेत्रों में की सरपरस्ती
अगस्त 2017 तक प्रिंस फिलिप 800 से भी अधिक संस्थाओं या मकसदों के अध्यक्ष या संरक्षक के रूप में काम कर चुके होंगे. इससे उनकी कई विविध क्षेत्रों में दिलचस्पी का पता चलता है. खेलकूद, पर्यावरण संरक्षण, सेना और इंजीनियरिंग उनके पसंदीदा क्षेत्र हैं. उन्होंने युवाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए 1956 में ड्यूक ऑफ एडिनबरा एवार्ड शुरू किये.
मुखर व्यक्तित्व
अपनी आधिकारिक उपाधि के चलते साल दर साल तरह तरह के समारोहों में शिरकत करने वाले प्रिंस फिलिप को बहुत खुल कर अपनी बात रखने के लिए भी जाना जाता है. कई बार उनकी टिप्पणियां अपमानजनक भी मानी गयीं, जैसे 2002 में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी से मिलने पर उनका पूछना कि "क्या आप लोग अब भी एक दूसरे पर भाला फेंकते हैं?"
परदादा
प्रिंस फिलिप की परपोती प्रिंसेज शार्लट यहां अपनी मां डचेस ऑफ कैम्ब्रिज के साथ. शार्लट को मिला कर प्रिंस फिलिप के कुल पांच परपोते और परपोतियां हैं. उनके आठ पोते-पोतियां हैं, जिनमें शार्लट के पिता प्रिस विलियम भी शामिल हैं. शाही गद्दी के उत्तराधिकारियों की कतार में महारानी के बाद प्रिंस चार्ल्स, प्रिंस विलियम और फिर प्रिंस जॉर्ज आ चुके हैं.
कभी ना मिटने वाला प्यार
नवंबर 2017 में प्रिंस फिलिप और क्वीन एलिजाबेथ की शादी की 70वीं वर्षगांठ होगी. उसके पहले प्रिंस फिलिप अपना 96वां जन्मदिन मना चुके होंगे. इतने दशकों से महारानी के भरोसेमंद साथी और ब्रिटिश तख्त के लिए अपनी सेवाएं देने के बाद अगस्त में वे आधिकारिक जिम्मेदारियों से संन्यास ले ली.
निधन
प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में 9 अप्रैल 2021 का निधन हो गया. ड्यूक ऑफ एडिनबरा ने महारानी एलिजाबेथ का आजीवन साथ निभाया और हर मौके पर उनके साथ रहे.